बिहार

माता जानकी धैर्य और समर्पण की प्रतीक :उपमुख्यमंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

मधुबनी जिला अंतर्गत मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित जानकी महोत्सव के अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि माता जानकी धैर्य और समर्पण की प्रतीक हैं। मिथिलांचल के लोगों में माता जानकी के प्रति अगाध श्रद्धा है। उनके स्मरण मात्र से समस्त प्रकार के दु:खों, रोगों व संतापों से मुक्ति मिलती है।
IMG 20220510 WA0112 माता जानकी धैर्य और समर्पण की प्रतीक :उपमुख्यमंत्रीउप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा दशरथ के पुत्र प्रभु श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करनेवाली उनकी अनुगामिनी माता जानकी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। माता जानकी के विषय में आगामी पीढ़ियों को जानकारी देने के उद्देश्य से जानकी महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इससे यहां की स्थानीय संस्कृति, लोक परम्पराएं और पौराणिक महत्व के विषय में लोगों को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि रामायण सर्किट के स्थलों को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित और आकर्षित बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है।

IMG 20220510 WA0111 माता जानकी धैर्य और समर्पण की प्रतीक :उपमुख्यमंत्रीउन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य के गौरवशाली इतिहास और विरासत को अक्षुण्ण रखने की दिशा में मजबूती से काम हो रहा है। माता जानकी के पौराणिक महत्व की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्थापित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। अयोध्या से लेकर जनकपुर तक राम-जानकी पथ का निर्माण किया जा रहा है। बिहार में इस सड़क की कुल लंबाई 243 किलोमीटर है। उन्होंने इस अवसर पर जानकी महोत्सव के सभी आयोजकों एवं मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति के सदस्यों सहित समस्त मिथिलांचल वासी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा, भाजपा नेता अरुण शंकर, वरुण सिन्हा, श्री मृत्युंजय झा, जिला परिषद् अध्यक्ष एवं सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, भारी संख्या में स्थानीय मिथिलांचल वासी, नागरिकगण उपस्थित थे।