बिहार

बिहार का सेकंड टॉपर एसडीओ के हाथों हुआ सम्मानित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधप परसाही के छात्र व बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त वनटोल निवासी विवेक कुमार ठाकुर को जयनगर की एसडीओ बेबी कुमारी ने सम्मानित किया। एसडीओ ने उन्हें जयनगर बुलाकर सम्मानित किया।
उसके इस सम्मान से न सिर्फ उनके मातापिता, परिजन व समाज बल्कि उनके गुरुजन व स्कूल परिवार गौरवान्वित हुआ है।
मौके पर उपस्थित लोग उसके परिश्रम और परिवार के त्याग की सराहना करते दिखे। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंक लाकर बिहार में दूसरा तथा मधुबनी जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय सतत स्वाध्याय, गुरुजन के आशीर्वाद, परिजनों के सहयोग व मां शारदे कोचिंग सेन्टर के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार पूर्वे व ब्रह्मदेव सिंह को दिया है। उनकी इच्छा आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनने की है।
विदित हो कि 2014 में इस मध्यविद्यालय को हाई स्कूल में उत्कमित किया गया था। तब से छात्र इसमें नामांकित होकर अच्छे अंकों में पास करते रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने हाई स्कूल स्तर पर शिक्षकों की बहाली नहीं की है। शिक्षकविहीन इस स्कूल के छात्र अगल-बगल के कोचिंग व स्वाध्याय की बदौलत अपनी पढ़ाई कर गांव, प्रखंड व जिले का नाम रोशन करते रहे हैं। वर्ष 2019 में इस स्कूल के छात्र रामकुमार सिंह को बोर्ड में नौवां व रामकुमार पासवान को जिले में दूसरा स्थान मिला था। वर्ष 2021 में निरंजन कुमार सिंह को बिहार में पांचवां स्थान मिला था। लोगों ने इस बच्चे के साथ उक्त कोचिंग सेन्टर के शिक्षकों को भी बधाई दी है।