Uncategorized

(बड़ी खबर ) पीएनबी शाखा से 55 लाख से अधिक रूपये घोटाले मास्टरमाइंड पूर्व कैशियर संजय कुमार नाटकीय ढंग से गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 News डेस्क

मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे पंजाब नैशनल बैंक लदनियां शाखा से करीब 55 लाख रुपये घोटाले कांड के मास्टरमाइंड पूर्व कैशियर संजय कुमार को  नाटकीय ढंग से सिल्लीगुड़ी के मलागूड़ी से  गिरफ्तार कर लिया। पूर्व कैशियर संजय कुमार की गिरफ्तारी स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह  ने बताया कि इस कांड के मास्टरमाइंड अभियुक्त संजय कुमार को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया हैं। वह मूल रूप से पूर्णियां के मरंगा का रहने वाला है। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना ट्रेस छुपाने के नियत से सिल्लीगुड़ी के मालागुड़ी में स्थायी रूप से रहने लगा।
उन्होंने बताया कि 016 में पीएनबी लदनियां शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजय कुमार के लिखित आवेदन पर लदनियां थाना में केस संख्या- 135/ 016 दर्ज किया गया। केस में मुख्य अभियुक्त पूर्व कैशियर संजय कुमार सहित 19 को अभियुक्त बनाया गया। इस कांड के मुख्य अभियुक्त पूर्व कैशियर संजय कुमार पर करीब 55 लाख रुपये घोटाले का आरोप है। केस के तीन आरोपित जमानत पर है।