बिहार

लदनिया प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया से मिले :D M

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

Mdhubni/अमित कुमार जिला पदाधिकारी, मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड के नव निर्वाचित सभी मुखिया से समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में मुखातिब हुए।

बताते चलें कि जिलाधिकारी जिले के अलग अलग प्रखंडों के सभी नव निर्वाचित मुखिया से बारी बारी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रु ब रू हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का मकसद जिले के सभी नव निर्वाचित मुखिया से उनकी भूमिकाओं के बारे में संवाद कर पंचायती राज संस्थाओं को और मजबूती प्रदान करना है।

आज इस कड़ी में जिले के लदनिया प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के मुखिया जिलाधिकारी से मिलने पंहुचे। कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी नव निर्वाचित मुखिया को उनके चयन के लिए बधाई दी और उनकी जिम्मेवारियों के प्रति जागरूक किया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि आपलोगाें को पूरे पंचायत को एक समान नजर से देखना है। चाहे आपको किसी टोले से मत प्राप्त हुए हों या नहीं।

IMG 20220128 WA0120 लदनिया प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया से मिले :D Mउन्होंने सभी महिला मुखिया से पंचायत के निर्णय स्वयं करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि असली ताकत निर्णय लेने की क्षमता में निहित है, जब सरकार ने आपको निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है तो आपको इसके लिए आगे आना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था गांव की सरकार है। पंचायत राज अधिनियम 2006 के अनुसार सभी मुखिया लोकसेवक हैं। यदि लोकसेवक के रूप में प्रशासनिक पदाधिकारी कोई अनुचित कार्य करते हैं तो उन पर कारवाई का प्रावधान है, जो आप लोगों पर भी लागू होता है।

आज के परिप्रेक्ष्य में ईमानदार होना और ईमानदार दिखना दोनो ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप लोग अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएं जिससे जनता आपलोगाे को पुनः अवसर प्रदान करे।

सरकार के द्वारा आज कई प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, परंतु जानकारी के आभाव में वे योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पाती हैं। आने वाले दिनों में आपके पंचायत की जनता सभी छोटे बड़े काम के लिए आपके पास आएगी और आपसे मार्गदर्शन प्राप्त करेगी। इसलिए आपको सभी प्रकार के योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सात निश्चय जैसे सभी विकासात्मक योजनाओं से बिचौलियों को दूर रखने की जिम्मेवारी आप सभी की है। गांव में मद्य निषेध, दहेज प्रथा और बाल विवाह के सापेक्ष आपको सजग होना होगा। आजकल सीमावर्ती पंचायत होने के कारण देखा जा रहा है कि कुछ किशोरवय युवा शराब के अवैध धंधे में लिप्त हो जाते हैं। आप लोगों को इनके परिवारों पर सामाजिक दवाब बनाना होगा। सरकार द्वारा जीविका समूह की सहायता से सतत जीविकोपार्जन योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ ऐसे परिवारों को उपलब्ध कराई जाए।

सभी अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय मौजूद है, जहां साठ दिनों में किसी भी जन शिकायत का निपटारा किया जाता है। आप अपने पंचायत के विद्यालयों में शिक्षक या अस्पतालों में चिकित्सकों की मौजूदगी पर भी ध्यान दीजिए। जिस किसी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हुआ है, वहां जमीन उपलब्ध कराई जाए ताकि पंचायत सरकार भवन का निर्माण आरंभ करवाया जा सके।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी जी के कथन को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जब आप किसी निर्णय के बारे में पेशोपेश में हों तो इस बात पर विचार करिए कि आपके निर्णय से समाज के अंतिम व्यक्ति को फायदा पहुंच रहा है अथवा नहीं। आपको स्वतः मार्ग मिल जाएगा।

उक्त बैठक में सभी लदनिया प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों के मुखिया ने अपने अपने पंचायतों की समस्याओं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मद्य निषेध कानून का अल्लंघन, अवैध खनन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुरोधों पर गौर किए जाने के आश्वाशन से सभी मुखिया ऊर्जानवित नजर आए।

इस अवसर पर श्री शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधुबनी श्री नरेंद्र प्रसाद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लदनिया, श्री विकास कुमार मिश्र, डीपीआरसी के साथ साथ लदनिया प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों के नव निर्वाचित मुखिया उपस्थित थे।