देश - विदेशअजब गजबदिल्लीबड़ी खबरे

BSNL की 13,000 करोड़ की संपत्ति बेचने के बाद भी नहीं सुधरा नेटवर्क लोगों का गुस्सा बेचने में PHD कर ली नेटवर्क ठीक कर देते तो लोग रातों रात BSNL में आ जाते

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को लेकर लोगों में एक बार फिर नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि कंपनी अपनी संपत्ति बेचने में तो माहिर हो गई है लेकिन नेटवर्क सुधारने में उतनी गंभीरता नहीं दिखा रही है।

सोशल मीडिया और आम चर्चा में लोग कह रहे हैं कि 13,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने के बाद भी BSNL का नेटवर्क जस का तस है। अगर यही पैसा और मेहनत नेटवर्क सुधारने में लगाई जाती तो लोग रातों रात BSNL में वापस आ जाते।

लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर BSNL के ही टावर पर दूसरी निजी कंपनी का नेटवर्क चल रहा है। चर्चा है कि उसका भाड़ा भी समय पर नहीं मिल रहा है और बकाया पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि BSNL के पास अपना मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर टावर और जमीन है, बस जरूरत है नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने की। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और टावर की समस्या के कारण ही लोग मजबूरी में निजी कंपनियों की ओर जा रहे हैं।

लोगों की मांग है कि संपत्ति बेचने की बजाय BSNL को अपने नेटवर्क पर ध्यान देना चाहिए। गांव-गांव में टावर चालू हों 4G सेवा मजबूत हो और कर्मचारियों की कमी दूर की जाए तो BSNL एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बन सकती है।

फिलहाल इस मुद्दे पर आम लोगों में चर्चा तेज है। लोग पूछ रहे हैं ।जब संपत्ति बेचकर पैसा आ रहा है तो नेटवर्क पर खर्च क्यों नहीं हो रहा।