लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर 543 से बढ़कर 815 हो सकती हैं सीटें
सेंट्रल डेस्क
दिल्ली/देश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़कर 815 हो सकती हैं। यानी संसद में 272 सीटों का इजाफा होगा।
जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही सरकार परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। प्रस्ताव के तहत बढ़ाई जाने वाली सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने की संभावना भी जताई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया जा सकता है, जबकि 2 दिसंबर को राज्यसभा में इसे लाने की चर्चा है।
वहीं, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दल इस प्रस्ताव पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। अब सबकी नजर संसद में होने वाली बहस और मतदान पर टिकी है।

