बड़ी खबरेबिहारशिक्षा

(बड़ी खबर)फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की होगी पहचान 30 अप्रैल तक जांच पूरी करने का आदेश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

कृष्णा कुमार 

पटना/बिहार के सरकारी स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर में ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उनके नियुक्ति और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच कराने का फैसला किया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 30 अप्रैल 2027 तक जांच पूरी कर दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार चौधरी ने इस संबंध में सभी जिलों को आदेश जारी किया है।

विभाग ने फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों को चार श्रेणियों में बांटकर जांच का दायरा तय किया है। इसमें – फर्जी नियुक्ति, किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर या उसकी जगह नौकरी करना,अमान्य संस्थान से प्रमाणपत्र हासिल करना, मान्य संस्थान के नाम पर जाली प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी पाना शामिल है। ऐसे सभी मामलों में शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी अभिलेखों और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा।जांच की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के लिए विभाग ने अलग-अलग चरणों की समय-सीमा निर्धारित की है। इसके तहत संबंधित शिक्षकों को नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के साथ ही संदेह मिलने पर प्रमाण पत्रों की भी गहन जांच की जाएगी।