बिहारक्राइम

लदनियां में 24.5 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.5 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में लदनियां थाना में कांड संख्या 499/26, दिनांक 25/11/26 के तहत धारा 8(C)/21(B)/29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ मुकुल रंजन कुमार सिंह , राजीव कुमार ने  24.5 ग्राम स्मैक डिब्बी सहित वजन, 01 डिजिटल तराजू जब्त किया है।

बताया जा रहा कि चिकनोटवा गाँव के महुआ मठ सड़क के पास से राजेश कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, पिता – रामदेव यादव, साकिन – चिकनोटवा । ओम प्रकाश सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता – स्व. रामबाबू सिंह, साकिन – खाजेडीह । विरेन्द्र यादव, उम्र 17 वर्ष, पिता – पवन यादव, साकिन – महुआ तीनों थाना – लदनियां, जिला – मधुबनी के रहने वाले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।