बिहार

कमलाबाड़ी में सड़क हादसे में दो की मौत शहीद चौक पर जाम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/ जयनगर थाना के कमलाबाड़ी में  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

सूचना मिलते ही  प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया। इसके बाद यातायात को फिर से बहाल कराया गया।