नीतीश संवाद कार्यक्रम मनाया गया प्रभारी मंत्री, विधायक मीणा कामत समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ मधुबनी में सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मधुबनी के प्रभारी मंत्री, विधायक मीणा कामत समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, सुशासन, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
विधायक मीणा कामत ने अपने संबोधन में मधुबनी जिले और बाबूबरही विधानसभा में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि जनता के सहयोग से ही सुशासन को और मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुशासन के संकल्प को दोहराया।

