देश - विदेशनेपालबड़ी खबरेबिहार

नेपाल के PM बालेन शाह दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

नई दिल्ली/ नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने पर उनका यह दौरा भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए बालेन शाह मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है।

इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और विकास सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।