नीतीश सेतु पर गरमाई सियासत तेजस्वी यादव बोले एक ही पुल का दो बार उद्घाटन ये कैसी परंपरा
न्यूज डेस्क
पटना /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतीश सेतु का उद्घाटन करने पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव से ठीक पहले करीब डेढ़ साल पहले ही इस पुल का उद्घाटन किया था। ऐसा लगता है कि एक नई परंपरा शुरू हो गई है, प्रधानमंत्री अब उसी पुल का दूसरी बार उद्घाटन कर रहे हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि फिर भी भाजपा से किसी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। अगर भाजपा सरकार, एनडीए सरकार, या केंद्र सरकार ने इस पुल को बनाने में एक पैसा भी दिया हो.तो बताएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा, एनडीए सरकार और पीएम मोदी का न तो इस पुल को बनाने के फैसले में कोई रोल था और न ही इसे बनाने में कोई योगदान था। विधानसभा में प्रस्ताव दिया था कि पुल का नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा जाए, क्योंकि यह पुल पटना में कच्ची दरगाह के पास से शुरू होता है। लेकिन अब पुल का नाम नीतीश सेतु रख दिया गया
वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि नीतीश सेतु बिहार के विकास की पहचान है। करीब 4,280 करोड़ की लागत से बना 19.7 KM लंबा ये पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा और महात्मा गांधी सेतु पर दबाव कम होगा।

