लदनियां CHC में शुरू हुआ 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान:डॉ. अमन बोले – दो बूंद ही देगी पूरी सुरक्षा
न्यूज डेस्क
मधुबनी / लदनिया प्रखंड मुख्यालय के CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रखंड के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
अभियान का विधिवत शुभारंभ संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सतनारायण साफी,सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार यादव,चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी – डॉ. अमन कुमार ने किया साथ ही सभी अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
पोलियो कितनी खतरनाक है।पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो बच्चे को जीवन भर के लिए दिव्यांग बना सकती है।इसीलिए स्वास्थ्य विभाग हर साल इस अभियान को चलाता है ताकि एक भी बच्चा पोलियो से पीड़ित न हो।
वहीं प्रभारी डॉ. अमन कुमार ने कहा कि दो बूंद की खुराक ही बच्चे को पोलियो से पूरी सुरक्षा देती है। इसलिए अगर आपका बच्चा 5 साल से कम का है तो उसे ये खुराक जरूर पिलाएं।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वो इस अभियान में पूरा सहयोग करें ,अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें बूथ के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को खुराक पिलाएंगी ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए।सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। आपका एक छोटा सा सहयोग आपके बच्चे का सुरक्षित भविष्य है।
मौके पर हेल्थ मैनेजर अजीत कुमार,डॉ. विद्या लक्ष्मी,डॉ. राजीव कुमार सिंह,प्रति कुमारी, मधुमिता कुमारी, चांदनी कुमारी, कंचन कुमारी के साथ अन्य कर्मचारी और डॉक्टर मौजूद रहे।
दो बूंद जिंदगी की, पोलियो पर जीत पक्की

