सभी पत्रकार साथियों एवं गुरुजनों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : राम दुलार यादव, प्रधान संपादक, बिहार हलचल
आज 16 नवंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर बिहार हलचल (जन-जन की आवाज) के प्रधान संपादक राम दुलार यादव ने सभी पत्रकार साथियों, छायाकार बंधुओं, साहित्यकारों और अपने गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राम दुलार यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना 16 नवंबर 1966 को हुई थी तभी से यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता ही इसकी ताकत है।
उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में फेक न्यूज एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में सच्ची, निष्पक्ष और जनहित वाली पत्रकारिता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। पत्रकारों को चाहिए कि वे गांव, गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद करें।

