विधायक मीना कामत ने दी छठ महापर्व संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं कहा – लोक आस्था का प्रतीक है छठ
न्यूज डेस्क
मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा की विधायक मीना कामत ने लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज देशभर में छठ का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तृतीय दिवस पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर बाबूबरही विधानसभा सहित मधुबनी जिले और बिहार के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मईया सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बनाए रखें।
भगवतीपुर, त्रिशूला नदी सहित पूरे बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आज शाम व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक मीना कामत ने सभी व्रतियों के 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है।

