संस्कृतिसाहित्य

छठी मइया के घाट पर लोक आस्था और नेतृत्व का संगम : रामदुलार यादव, प्रधान संपादक, बिहार हलचल (जन-जन की आवाज)

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संपादकीय 

सांझ का समय जब सूरज की अंतिम किरणें कमला नदी के पानी पर सोना बिखेर रही थीं, उसी क्षण बिहार हलचल न्यूज के प्रधान संपादक रामदुलार यादव अपने हाथों में छठी मइया का घाट लिए घाट की ओर बढ़ रहे थे। यह दृश्य सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि जन-जन की आवाज का अपनी जड़ों से जुड़े होने का प्रतीक था।

बिहार में पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखना नहीं, बल्कि उस मिट्टी की खुशबू को जीना है। छठ बिहार का सिर्फ पर्व नहीं हमारी आत्मा है। जब एक प्रधान संपादक खुद सूप-डाला लेकर घाट पर जाता है, तो वह यह संदेश देता है कि कलम भले ही सत्ता से सवाल करे, लेकिन हृदय हमेशा जनता की आस्था के साथ धड़कता है।

आज की सांझ में दो संदेश हैं 

पहला  – संस्कृति से जुड़ाव। हम लाख आधुनिक हो जाएं, लेकिन छठ के घाट पर नंगे पांव चलना ही हमें यह याद दिलाता है कि हम कौन हैं।

दूसरा -नेतृत्व की सादगी। कुर्सी पर बैठकर आदेश देना आसान है, लेकिन लोगों के बीच, लोगों की तरह घाट पर जाना ही सच्चा जन-नेतृत्व है।

बिहार हलचल न्यूज हमेशा से जन-जन की आवाज रहा है। और आज शाम, प्रधान संपादक रामदुलार यादव ने उसी आवाज को छठी मइया के चरणों में समर्पित कर दिया।