मैथिली ठाकुर इतनी कम उम्र में झूठ बोलना भी सीख गई है कल तो पिता जी के बारे में सफाई दे रही थी : तेजस्वी यादव
न्यूज डेस्क
पटना/भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर हमला बोला है ।मैथिली ठाकुर इतनी कम उम्र में झूठ बोलना भी सीख गई है कल तो पिता जी के बारे में सफाई दे रही थी
तेजस्वी ने अपने पोस्टर में दावा किया है कि विधायक मैथिली ठाकुर के पिता का सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण मिला है और हटाने का काम शुरू हो गया है।
दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीणों की शिकायत पर सदर डीसीएलआर अजय कुमार और प्रभारी सीओ आलोक कुमार गांव पहुंचे और विवादित जमीन की मापी कराई।
सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण मिलने के बाद पक्की ऐस बेट और दोनों ओर के पत्थर के डिवाइडर हटाने का निर्देश दिया गया। मजदूरों ने इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क पर करीब 100 फीट लंबाई और 20 फीट चौड़ाई में ईंट बिछाई गई है।
तेजस्वी का भाजपा पर हमला पोस्टर में तेजस्वी यादव ने तीन बड़े आरोप लगाए हैं
1. लालू जी के राज में ये लोग पलायन कर गए थे और अब भाजपा के राज में ये लोग सरकारी जमीन कब्जा करने आ गए हैं।
2. ऐसा नहीं है मैथिली ठाकुर और उसके पिता के पास धन संपत्ति की कोई कमी होगी, लेकिन फिर भी सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा है।
3. भाजपा के लोग हर जगह लूट मचाए हुए हैं। नारा था सबका साथ सबके विकास का लेकिन ये लोग सिर्फ अपने विकास पर लगे हुए हैं।
बता दें इससे पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि तारडीह प्रखंड में कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्ध स्थल और निजी भूखंडों पर कब्जा किया गया है। अब प्रशासन द्वारा सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद सियासत और गरमा गई है।

