लदनियां काली मंदिर पोखर में प्रशासन ने नहीं कराई सफाई सरपंच पति सरोज यादव ने युवाओं संग कराई सफाई
न्यूज डेस्क
मधुबनी / लदनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर के पास पोखरा में इस बार छठ से पहले प्रशासन या पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराई गई जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हर साल इस पोखर की सफाई पंचायत या प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों के लिए की जाती थी । लेकिन इस बार सफाई न होने से छठ व्रतधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसी कड़ी में आज माता पंचायत के सरपंच पति एवं युवा नेता सरोज यादव ने अपने सभी युवा साथियों के साथ पहल करते हुए पोखर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने मजदूर लगाकर पोखर की सफाई करवाई।
सरोज यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा सफाई नहीं होने से उन्होंने स्वयं युवाओं के सहयोग से यह कार्य किया है, ताकि छठ व्रती आराम से छठ पूजा कर सकें और लोगों में खुशी का माहौल बना रहे। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

