डॉ. दीपक एआईएमसीईए के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
न्यूज डेस्क
बिहार शरीफ/ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन (एआईएमसीईए) की केंद्रीय कमिटी द्वारा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का पुर्न गठन किया गया है ।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गोवा निवासी लाडू सुर्लकर ने
बिहार प्रदेश की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन संबंधी
पत्र जारी कर दिया है ।
भारत के नंद समाज का सबसे बड़ा संगठन एआईएमसीईए की केंद्रीय नेतृत्व ने नालंदा निवासी तथा संगठन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार के अद्भुत नेतृत्व क्षमता ,संगठन के प्रति समर्पण एवं त्याग को देखते हुए डॉ.दीपक कुमार को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामशील शर्मा संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध राज नंद ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ.दीपक कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण बिहार में संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों का प्रसार तेजी से होगा ।
डॉ.दीपक कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके गृह क्षेत्र नालंदा में खुशी की लहर है ।इसी क्रम में महानंदपुर गांव में नंद समाज के लोगों ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार का डॉ.अशोक ,आत्मानंद शर्मा ,श्रवण शर्मा,अमरजीत शर्मा ,वीरेश शर्मा ,राजन शर्मा ,आशा देवी ,राधा देवी ,पूजा कुमारी ,सोनी कुमारी ,बच्ची देवी ,विमला देवी सहित दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।मौके पर लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।संगठन के वरिष्ठ संरक्षक बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शिवजतन ठाकुर ने युवा नेतृत्व को बिहार का कमान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए दीपक कुमार को बधाई दी है ।उन्हें बधाई देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी
हरिद्वारी लाल आर्य , राष्ट्रीय संगठन सचिव आदित्य नारायण सेन ,संगठन के पूर्व अध्यक्ष तथा संरक्षक डॉ.कृष्ण मुरारी ठाकुर ,संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ. ओमेंद्र शर्मा ,
प्रदेश उपाध्यक्ष आभा ठाकुर ,अपर महासचिव सुजीत कुमार ,संगठन सचिव दिलीप कुमार ,उमेश कुमार प्रभात
विधि परामर्शी संजीव शर्मा ,ऑडिटर चंद्रमौली प्रसाद ,कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार शर्मा ,सहित संगठन से जुड़े प्रदेश एवं देश भर के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

