लदनियां में रश्मि मार्ट का भव्य उद्घाटन 20 से 25% तक भारी छूट का ऑफर
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित लदनियां मुख्यालय लदनियां बाजार लौकहा रोड में रश्मि मार्ट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।रश्मि मार्ट का फीता काटकर उद्घाटन पूर्व विधायक उमाकांत यादव, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व मुखिया पति जगदीश यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी अरुण सिंह, पूर्व जिला पार्षद रामाशीष पासवान, पूर्व शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व मुखिया पहलाद रॉय ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं रश्मि मार्ट के डायरेक्टर रंजन कुमार ने बताया कि हमारे यहां महिलाओं के लिए सभी मेकअप सामान, बच्चों के लिए सभी सामान, किराना स्टोर सहित अन्य सभी सामानों पर 20 से 25% की भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा अभी आए और सभी सामानों पर छूट पाएं।
मौके पर उदय शंकर यादव, रामाशीष यादव, पैक्स अध्यक्ष रामनाथ यादव, पूर्व राजद अध्यक्ष रामतार यादव, मनोज यादव, पंकज शाह, विनोद, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद यादव, पैक्स अध्यक्ष भोला यादव सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

