बड़ी खबरेक्राइमबिहार

लदनियां में पति-पत्नी विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या दो मासूम बच्चियों की मां की मौत से गांव में मातम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के महुलिया गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि मनोज मंडल के साथ कुछ दिन पूर्व ही लगभग 25 वर्ष महिला की शादी हुई थी। दो बच्ची की मां थी मृतका। आपसी पति-पत्नी विवाद के कारण गुस्से में आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए मृतका की सास और बड़ी भाभी को लदनियां थाना ले गई है।घटना के बाद से महुलिया गांव में मातम का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।