देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

या तो क्राइम करके आओ फिर पार्टी में आकर करो साफ BJP की कार्रवाई पर उठे सवाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार शर्मा 

दरभंगा/कहावत है या तो क्राइम करके आओ फिर पार्टी में आकर करो शुद्धिकरण जब कोई कांड हो जाएगा तो नाम के लिए कार्रवाई किया जाता है।

ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी का है

भारतीय जनता पार्टी ने चांदी लूट में गिरफ्तार नगर महामंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।सवाल ये है कि बिल्कुल यही होना चाहिए या पहले ही वेरिफिकेशन होना चाहिए था।जब आपकी पार्टी का नाम बदनाम हो चुका है तब आप कार्रवाई कर रहे हैं। थोड़ा देर कर दिए साहब तब तक सभी राष्ट्रीय चैनल पर पार्टी के नाम के साथ ही आरोपी को दिखाया जा चुका है।

जब तक अपराधी पार्टी में रहता है तब तक वो पदाधिकारी और जैसे ही पुलिस पकड़ती है।पार्टी कहती है हमने तो निलंबित कर दिया।ये कैसी राजनीति है। अपराध करने के बाद पार्टी से निकालना ये कार्रवाई नहीं सिर्फ डैमेज कंट्रोल है।

जनता सब देख रही है। नाम के लिए कार्रवाई से पार्टी की छवि नहीं बचेगी।