स्कूलों में अब फेस रिकॉग्निशन और रेटिना स्कैन से होगी शिक्षकों की उपस्थिति
न्यूज डेस्क
पटना/राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब उपस्थिति प्रणाली को बदला जाएगा।शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान तकनीक) और रेटिना स्कैन* का सहारा लिया जाएगा। नई व्यवस्था में शिक्षक के चेहरे और आंखों की पहचान का मिलान पहले से पंजीकृत डाटा से किया जाएगा।
इसके साथ ही मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से यह भी पता लगाया जाएगा कि शिक्षक स्कूल परिसर में मौजूद हैं या नहीं।कैसे काम करेगी नई प्रणाली। शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन में शिक्षा विभाग का अटेंडेंस ऐप खोलना होगा।
ऐप पर ई-केवाईसी करनी होगी। स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में ही उपस्थिति दर्ज होगी। स्कैन किया गया डाटा सरकारी डाटाबेस से वेरिफाई होगा।शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, समय पर शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी आसान होगी। सभी शिक्षकों को 30 नवम्बर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।

