बिहारस्वास्थ्य

वरिष्ठ पत्रकार रहे अरुण कुमार यादव को मिली हृदयाघात से राहत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनिया प्रखंड के परसाही गांव निवासी हिन्दुस्तान, जागरण अखबार समेत कई अखबारों में काम कर चुके अरुण कुमार (67) को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ में बाईपास सर्जरी के बाद राहत मिली है। जांचोपरांत 98 प्रतिशत ब्लोकेज की रिपोर्ट सामने आई थी।

पूरे परिवार के साथ पीजीआई पहुंचे इनका ऑपरेशन दो दिन पूर्व किया गया है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है। राजद नेता विष्णुदेव भंडारी ने बिहार से चंडीगढ पहुंचकर हालचाल जाना। लोगों ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।