कुर्था का बेटा योगेश बना डीएसपी IG विकास वैभव ने कंधे पर सजाया स्टार
न्यूज डेस्क
अरवल / कुर्था प्रखंड के मधुपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिक्षक रामरतन सिंह के पुत्र योगेश चंद ने डीएसपी पद पर नियुक्ति पाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
बिहार पुलिस सेवा में 1994 बैच में पुलिस विभाग में योगदान देने वाले योगेश चंद ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से ही कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करते रहा जिसका प्रतिफल है कि आज उन्हें इस पद से नवाजा गया है।
IG ने कंधे पर लगाया स्टार
पटना पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बिहार के तेज तर्रार और युवाओं के आइकॉन IG विकास वैभव ने योगेश चंद को डीएसपी का स्टार (पिपिंग) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने योगेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार से मुकाम पाया है, मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
गांव में जश्न का माहौल
योगेश की इस सफलता पर मधुपुर सहित पूरे कुर्था क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। पिता शिक्षक होने के कारण शिक्षा और संस्कारों के माहौल में पले बढ़े। उन्होंने अपने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
बी.डी.एस.पी पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद योगेश चंद्र को क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि योगेश ने अपनी सरलता से पूरे निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहा जिसका नतीजा है आज मुझे इस पद से नवाजा गया है।
एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर पुलिस सेवा में इस मुकाम तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। उनके पिता स्वर्गीय रामरतन सिंह शिक्षक थे, उन्होंने शिक्षा और संस्कारों की बदौलत ही अपने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी खुशी की लहर है। भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि मलक पांडेय, लोजपा नेता सिद्धेश्वर पासवान, राजद नेता भोला कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता अंसारी, मुखिया गौतम संसद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

