भारतीय चेतना पार्टी मधुबनी जिला कमिटी द्वारा समाहरणालय अंबेडकर प्रतिमा के निकट 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल एवं धरना का आयोजन
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भारतीय चेतना पार्टी मधुबनी जिला कमिटी द्वारा आज समाहरणालय अंबेडकर प्रतिमा के निकट 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन विनोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार महतो ने नगर निगम मधुबनी में बढ़ते हुए होल्डिंग टैक्स एवं भ्रष्ट अफसरों की मनमानी तानाशाही व भू माफियाओं के द्वारा अधिकांश कुंआ , तालाबों को मिट्टी भराई कर बेच दिए जाने के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उग्र रोष प्रकट किया।
संबोधन के क्रम में उन्होंने जिले में लंबित स्टॉर्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट में हुए भारी लूट खसोट की जांच करवाने, सरकारी जमीन ट्रेंचिंग ग्राउंड के 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अतिक्रमण मुक्त कराने, शवदाहगृह, कोल्ड स्टोरेज, परिवहन ट्रेनिंग ट्रैक को शीघ्र चालू करने, गिरधारी पब्लिक लाइब्रेरी को खाली कराकर लाइब्रेरी प्रारंभ करने, जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों योग प्रशिक्षकों की भर्ती करने और योजनाओं में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 1100 से बढ़कर ₹2500 प्रतिमाह करने, जिले के भूमिहीन गरीबों को वासगीत पर्चा शीघ्र उपलब्ध कराने, गौशाला कमेटी की पुनर्गठन एवं उसके आय व्यय की जांच करने, नल जल योजना एवं बिजली बिल में आ रही अनियमितताओं के खिलाफ, फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले लोगों को सजा दिलाने, छोटे दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस से मुक्ति दिलाने, शहरी आवास योजना की घोटालेबाजों को सजा दिलाने, क्षतिग्रस्त सड़क, नाला, पुल, पुलिया आदि को अविलंब बनवाने, पार्किंग की सुविधा एवं जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने आदि कई मुख्य मुद्दों को चर्चित करते हुए जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम को लक्ष्य पूर्ति के रास्ते में असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि इन सब के खिलाफ 11 सूत्री मांगों के माध्यम से चेतावनी सभा में आज भारतीय चेतना पार्टी के सभी सदस्यों ने इसकी सूचना महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को करते हुए मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने की स्थिति में एक बड़े आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए जवाबदेह जिला प्रशासन होगा।
धरना स्थल पर चेतावनी सभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उमेश उषाकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर पासवान, नगर निगम प्रभारी रविशंकर श्रीवास्तव, आशा देवी, दयावती देवी, कौशल्या देवी ,सुशीला देवी, महेश्वर पासवान, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद अशरफ,लक्ष्मी कुमार शाह सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।

