शराब तस्कर से पैसा मांगने का ऑडियो वायरल मधवापुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार निलंबित
मधुबनी/ मधवापुर थाना में शराब तस्कर से रुपये के लेन-देन की बातचीत के आरोप में एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सन्नी कुमार को निलंबित कर दिया गया है।बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार मधवापुर थानाध्यक्ष और शराब तस्कर के बीच रुपये मांगने का एक ऑडियो सामने आया था। इसके बाद एसएसपी ने बेनीपट्टी एसडीपीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की पुष्टि की है।
मुख्य बिंदु
एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने की कार्रवाई
निलंबन के बाद सन्नी कुमार लाइन हाजिर किए गए
नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार को मधवापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया ।फिलहाल विभागीय कार्रवाई आगे जारी है।

