बिहारराजनीतिक

नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार गुप्ता संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर नागरिकों के वोट के अधिकार को छीन रहे हैं : तेजस्वी प्रसाद यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 01 नवंबर 2026 को इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
एजाज ने आगे बताया कि रामलीला मैदान में होने वाले रैली में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,विधान पार्षद पूर्व विधान पार्षद, नेताओं और कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या बिहार एवं देश भर से लोग इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ रैली में शामिल होंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने भारत के संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करके नागरिकों के वोट के अधिकार को छीनने का कार्य किया है उससे लोगों में गुस्सा और रोष है। इन्होंने कहा कि जिस तरह से साढ़े तेरह करोड़ मतदाताओं के नाम विलोपित करके चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कार्रवाई की है उसके प्रतिकार में लोकतांत्रिक अधिकार के लिए रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग के माध्यम से जिस तरह से एसआईआर करवा कर चुनाव जीतने की कवायद की, और इसका फायदा उठाया उसके कारण बिहार ,पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव हुए एसआईआर के बाद उसका भाजपा और एनडीए के अनुसार सरकार बनी । और वोट चोरी करके बीजेपी और एनडीए की सरकार बनाई गई है, उस मुद्दे पर पूरे देश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को मजबूत करना बनाने के अभियान को रामलीला मैदान से गति मिलेगी।