देश - विदेश

रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव अब रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में नहीं कर सकेंगे मोबाइल चार्जिंग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट: सुमन कुमार 

दिल्ली /रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सख्त नियम लागू किया है। अब ट्रेनों में रात के समय मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करना बंद कर दिया गया है।रेलवे के नए आदेश के मुताबिक मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग प्वाइंट्स की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।इस दौरान यात्री अपना मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक चार्ज नहीं कर सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रात के समय जब यात्री सो जाते हैं, तब चार्जिंग पर लगे उपकरण ओवरहीट हो जाते हैं। इससे बैटरी फटने, शॉर्ट सर्किट होने और कोच में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलने और उसमें धमाका होने की घटना सामने आई थी। इस हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिन में ही अपने उपकरणों को चार्ज कर लें और रात के समय चार्जिंग प्वाइंट का उपयोग न करें। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी हो सकती है।