पटना स्नातक MLC चुनाव में घमासान अनंत सिंह के बेबाक बोल से सियासी पारा सातवें आसमान पर
रिपोर्ट:कृष्णा कुमार
पटना/बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव ने सत्ता और बाहुबली की सियासत को आमने-सामने ला दिया है।
सूत्रों के मुताबिक बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के बीच का सियासी घमासान अब पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि खुलेआम आर-पार की लड़ाई बन चुका है। स्नातक सीट को लेकर दोनों खेमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इसी बीच एक सनसनीखेज इंटरव्यू में अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने दशकों पुराने रिश्तों और राजनीतिक समीकरणों पर बेबाकी से बात की। उनके तीखे और बेबाक अंदाज ने न सिर्फ सत्ताधारी दल की नींद उड़ा दी है, बल्कि आगामी MLC चुनाव के सारे समीकरण भी बदल दिए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पटना स्नातक क्षेत्र हमेशा से सत्ता का लिटमस टेस्ट रहा है। अनंत सिंह के इस बयान के बाद यह चुनाव अब सिर्फ MLC का चुनाव नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

