लदनियां गोलीकांड का मुख्य आरोपी हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार पुलिस ने किया खुलासा
-
न्यूज डेस्क
मधुबनी / लदनियां थाना क्षेत्र में गोली मारकर घायल करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खाजेडिह महथा रोड में ग्राम चिकनाटोवा से आगे गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर देने वाले अपराधी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।
आसूचना संकलन के आधार पर पु०नि० सह थानाध्यक्ष लदनियां थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी, सशस्त्र बल के साथ छापेमारी के क्रम में आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक 07.10.26 को ग्राम तिरहोता, बाबूबरही थाना से एक व्यक्ति को हथियार, गोली एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसने घटना कारित करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त आनंद किशोर यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता हरिचन्द्र यादव, साकिन तिरहोता वार्ड नं० 02, थाना बाबूबरही, जिला मधुबनी।बरामदगी एक लाल अपाची मोटरसाइकिल ,एक देशी पिस्टल, 07 जिंदा गोली ,दो मोबाइलऔर दो गोली का खोखा एवं एक गोली का प्लेट (अग्र भाग)छापेमारी दल में सदस्य
पु०नि० सह थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह, लदनिया थाना, पु०अ०नि० पुलिस चौधरी, पु०अ०नि० गजेन्द्र कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० रूपा कुमारी ,थाना के अन्य सशस्त्र बल। अपराधिक इतिहास बाबूबरही थाना कांड सं० – 183/20, दि०- 07.07.20, धारा- 341,147,323,380,427,506,504,34 भा०द०वि०पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

