बड़ी खबरेबिहार

बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार बने मुख्य सूचना आयुक्त 24 घंटे में मंजूर हुआ था VRS

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार 

पटना/ बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत राज्य के पूर्व DGP और वरिष्ठ IPS अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया है।

बताया जा रहा है कि विनय कुमार का VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) आवेदन महज 24 घंटे के भीतर मंजूर कर लिया गया था, जिसके बाद से ही उनके नए पद पर नियुक्ति की अटकलें तेज थीं। अब उन अटकलों पर मुहर लग गई है।

 

जानकारी के अनुसार, जल्द ही बिहार के राज्यपाल द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद वे औपचारिक रूप से राज्य सूचना आयोग के प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि विनय कुमार बिहार के तेज-तर्रार IPS अधिकारियों में गिने जाते हैं और DGP के पद पर रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले लिए थे। अब सूचना आयुक्त के रूप में उनकी भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।