वैशाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला परिषद प्रतिनिधि दिग्विजय नारायण ने बांटी राहत सामग्री, 200 परिवारों को मिलेगा सहारा
न्यूज डेस्क
वैशाली/ वैशाली प्रखंड अंतर्गत फुलाद पंचायत के चक पीतांबर, चकअलहदाद पंचायत की ग्राम सिमरा अलहदादपुर सेक टोला समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला परिषद प्रतिनिधि श्री दिग्विजय नारायण जी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
वहीं सालिमपुर पंचायत के बरियारपुर ग्राम में भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई और यथासंभव मदद का भरोसा दिया गया। सरकारी स्तर पर भी सभी पंचायत सचिवों को बुलाकर तिरपाल का वितरण कराया गया। सालिमपुर पंचायत में अंचलाधिकारी के द्वारा राहत पहुंचाई गई तथा वहां सामुदायिक किचन एवं सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था करने के लिए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
जिला परिषद प्रतिनिधि ने बताया कि कल सलेमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घोषणा की है कि जो भी बाढ़ पीड़ित बीमार हैं, उनका जीवन रेखा आरोग्य हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों से इलाज के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके लिए श्री दिग्विजय नारायण ने अपना नंबर जारी किया है, ताकि बाढ़ पीड़ित किसी भी सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकें।
राहत कार्य में जिला परिषद प्रतिनिधि के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दिग्विजय नारायण, आजम अली, पूर्व मुखिया शंभू पटेल, सुनील मिश्रा, विनय पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

