बिहारराजनीतिक

जमुई की घटना के विरोध में और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफा की मांग को लेकर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 सुरेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट 

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की ओर से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने तथा जमुई में बिहार को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ तथा राज्य सरकार की विफलता के विरोध में सैकड़ो की संख्या में राजद के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं अपने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
इस संबंध में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से महिलाओं और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पटना के
वीरचंद पटेल होते हुए नारेबाजी के साथ पहुंचकर इनकम टैक्स गोलंबर पहुंच कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
इन्होंने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तथा महिलाएं नारे बाजी करते हुए राज्य कार्यालय से विभिन्न तरह के पोस्टर बैनर के साथ नारे लगाते हुए निकले। जहां महिलाओं ने जमुई की घटना पर राज्य सरकार से महिलाओं को न्याय दो की गुहार लगाई , वही मुख्यमंत्री इस्तीफा दो किनारे लगाते हुए उन्हें अपने कथनी पर अमल की बातें की। महिलाओं ने अपनी और बच्चियों की सुरक्षा क्यों नहीं इसका जवाब मांग रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ सुनील सिंह, श्रीमती मुन्नी रजक, श्रीमती रेखा पासवान, श्रीमती अनीता भारती, श्रीमती आभा लता, श्रीमती मधु मंजरी, श्रीमती मुकुंद सिंह,राजद नेता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, महताब आलम,प्रो रामानुज प्रसाद, डॉ अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, मदन शर्मा, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार,निर्भय अंबेडकर, कुमर राय, प्रो प्रमोद कुमार सिंह,जेम्स कुमार यादव, अफरोज आलम, सुरेंद्र यादव,गणेश कुमार यादव,सुनीता यादव , विक्रांत राय,प्रतिमा यादव ,रामदुलारी देवी ,सुचित्रा चौधरी ,गुड़िया यादव ,सुनीता कुशवाहा, मीना राय,नसीमा जमाल ,अबगीना खान, इंजीनियर अर्चना यादव, बेलाल खान,दिनेश पासवान, विजय लक्ष्मी, पूजा शेखर यादव, नीतू दास ,विभा रानी, सुभद्रा देवी, ममता देवी, मीरा देवी, शारदा देवी , रतन प्रिया,पूजा सिंह ,गीता देवी, रितु प्रिया, रिंकू कुमारी, भारती देवी, लक्ष्मी देवी ,संध्या राय, अनुपमा सिंहा, सुशीला, मनोज यादव, शिवेंद्र तांती, सत्यदेव यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थी।
।सीवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने स्वयं कहा था की महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हुई, तो वह दूसरे दिन सुबह इस्तीफा दे देंगे। जमुई जैसी घटना जो पूरे बिहार को शर्मसार किया है तीन दिन होने को है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी बातों पर अमल नहीं किया। उन्हें याद दिलाने और चिर निद्रा से ज्यादा जगने के लिए पटना की सड़कों पर महिलाओं ने निकलकर पुतला जलाकर यह बताया कि वह अपनी बातों को अमल में कब लेंगे क्योंकि महिलाओं का डबल इंजन सरकार पर से विश्वास उठ गया है। सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में कहीं से भी गंभीरता नहीं दिख रही है और ऐसा लग रहा है की सरकार में बैठे हुए लोग ही जिस निर्लज्जता के साथ बयान दे रहे हैं उससे महिलाओं को लग रहा है की बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। नेताओं ने कहा कि इस तरह का बयान देने वाले मंत्री और जनता दल यु के प्रदेश अध्यक्ष तथा खेल मंत्री श्रेयसी सिंह अपने परिवार के ही किसी सदस्य के साथ हुए इस तरह की घटना पर इसी निर्लता के साथ ऐसा बयान बाजी करते हैं इस तरह की बयान बाजी करने वालों को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।