बड़ी खबरेबिहारस्वास्थ्य

पटना में अब आसानी से बनेगा ABHA कार्ड राशन दुकान, आंगनबाड़ी और CSC पर मिलेगी सुविधा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

पटना के लोगों के लिए डिजिटल हेल्थ से जुड़ी बड़ी सुविधा शुरू की जा रही है। अब राशन की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी ABHA कार्ड बनवाया जा सकेगा।

ABHA क्या है
ABHA यानी `Ayushman Bharat Health Account` एक 14 अंकों की डिजिटल हेल्थ आईडी है। इससे मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक जगह डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।

पटना डीएम कुंदन कुमार ने सभी नागरिकों का ABHA कार्ड मिशन मोड में बनाने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन का कहना है कि इससे नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी और सरकारी अस्पतालों में इलाज आसान होगा।