बिहार

रहिका थाना में 10 कांड में जप्त 4211.7 लीटर नेपाली देसी शराब का विनष्टीकरण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

मधुबनी/  रहिका थाना में दर्ज कुल 10 अलग-अलग कांडों में जप्त की गई 4211.7 लीटर नेपाली देसी शराब को अंचल अधिकारी की उपस्थिति में विनष्ट किया गया।

थाना परिसर में प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जेसीबी मशीन से शराब से भरी बोरियों/ड्रमों को नष्ट किया गया। इस दौरान रहिका थाना पुलिस के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।