बिहारशिक्षा

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विधायक का स्वागत एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित नए भवन निर्माण हेतु सौंपा  मांग पत्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ आज राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद के प्रांगण में स्थानीय विधायक डॉ संजीव चौरसिया जी का आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने माननीय विधायक जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया। वहीं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी विधायक जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने विधायक जी को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या और जर्जर भवनों को देखते हुए ‘विधायक क्षेत्र विकास निधि’ से दो छतदार कमरे एवं बरामदे (80 फीट × 35 फीट) के अविलंब निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया गया।
स्वागत समारोह के उपरांत माननीय विधायक जी ने कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में एनसीसी (NCC) प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने अपने कैडेट्स के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।
तद्परांत विधायक जी ने महाविद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया , कॉलेज में खुला नया ओपी मणिकचंद्त था कॉलेज के विशाल परिसर व व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता, प्रो. रामबिनेश्वर सिंह, भाजपा नेता बैद्यनाथ यादव, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. बिरेन्द्र सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अशोक यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. मनीष भारती, प्रो. रोहित भारती, प्रो. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. श्री भगवान सिंह, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रोहित कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार रंजन, प्रो. अमित कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. गुड़िया कुमारी, प्रो. दीक्षा श्री, पूनम कुमारी, मो. अली हुसैन, शिवेंद्र नारायण सिंह, रामजी राय, पप्पू, और रविंद्र सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।