बिहार विधानसभा में विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते प्रशांत किशोर
न्यूज डेस्क
पटना/ जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई।
प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने हैं और जन सुराज पार्टी के पहले विधायक हैं। शपथ के बाद उन्होंने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए बिहार और बांकीपुर के विकास के लिए काम करने की बात कही।

