बिहार

BNS में छेड़छाड़ के आरोप में थानेदार सस्पेंड

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम कुमार सिंह 

मुजफ्फरपुर।/ बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक एक्शन पानापुर करियात थाना की प्रभारी सुचित्रा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।

बतादे की भारतीय न्याय संहिता BNS की एक धारा में कथित छेड़छाड़/नियमों में बदलाव करने का आरोप हैं। DGP के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया हैं और विभागीय जांच शुरू  कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।

BNS देश का नया आपराधिक कानून है। किसी थानेदार पर इसके प्रावधानों से छेड़छाड़ का आरोप लगना पुलिस महकमे के लिए गंभीर बात मानी जा रही है।