बिहार

बिहार में पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर ही होंगे CM की अध्यक्षता में कैबिनेट की 25 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना।/ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना पर होगा राज्य सरकार ने तय किया कि पंचायतों का परिसीमन और आरक्षण 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही होगा।
2011 में राज्य की आबादी 8.28 करोड़ थी। इसके आधार पर अब पंचायतों की संख्या बढ़ेगी।

पंचायतों की संख्या लगभग दोगुनी होगी
2011 के आंकड़े के हिसाब से परिसीमन होने से ग्राम पंचायतों की संख्या 8053 से बढ़कर करीब 16 हजार हो जाएगी।
जिला परिषद, पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी।

गांवों में भी लगेगा होल्डिंग टैक्स
अब ग्राम पंचायतें भी होल्डिंग टैक्स वसूल सकेंगी।
पंचायत क्षेत्र में घर, दुकान, व्यापार और उद्योग पर टैक्स लगेगा। इससे पंचायतों की आय बढ़ेगी।

बाइक और 3 पहिया वाहन महंगे
बाइक पर 1% टैक्स की वृद्धि 10 लाख तक की बाइक पर अब 10% टैक्स तीन पहिया वाहनों पर 1000 रुपये टैक्स की वृद्धि एकमुश्त किया गया है।

बनाना होगा विशेष आयोग
कैबिनेट ने फैसला लिया कि अब परिसीमन के लिए सरकार देना होगा को एक विशेष आयोग बनाना होगा। आयोग परिसीमन की सीमा तय करेगा और रिपोर्ट देगा।

कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें भागलपुर हवाई अड्डा का नामकरण, गोपालगंज में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की स्वीकृति भी शामिल है।