क्राइमबिहार

गोली, लूट और हत्या क्या बिहार में कानून का राज खत्म

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

कृष्णा कुमार 

पटना/बिहार में इन दिनों अपराध की घटनाएं सुर्खियों में हैं। हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें रोज सामने आ रही हैं। विपक्ष सवाल कर रहा है , क्या कानून का राज कमजोर हुआ है।

बीजेपी-जेडीयू की एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। ऐसे में अपराध की हर बड़ी घटना पर सीधे सरकार की जवाबदेही तय की जा रही है।
पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर मधुबनी, दरभंगा समेत कई जिलों से आए दिन फायरिंग और हत्या की खबरें आ रही हैं। विपक्ष इसे जंगलराज पार्ट-2 बता रहा है।
वहीं सरकार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई तेज हुई है। एनकाउंटर, गिरफ्तारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

सवाल ये है कि जनता को सुरक्षा कब मिलेगी।क्या सख्त कानून और पुलिसिया कार्रवाई से अपराध पर लगाम लगेगी। ये आने वाला समय बताएगा।