बिहार

लदनियां में नवपदस्थापित सीओ सौरभ कुमार ने संभाला कार्यभार कहा अतिक्रम मुक्त होगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पंकज कुमार  की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अंचल क्षेत्र के आम लोगों को जमीन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाना है।

सीओ ने क्या कहा
1. कार्यालय के चक्कर खत्म आम लोगों को जमीन संबंधी काम के लिए अब कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
2. त्वरित निपटारा जमीन संबंधी सभी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करना और मामलों का निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
3. अतिक्रमण पर सख्ती सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नए सीओ के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि राजस्व से जुड़े काम अब समय पर और पारदर्शी तरीके से होंगे।