18वीं वाहिनी SSB एवं पुलिस, उत्पाद तथा औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक एवं प्रतिबंधित दवाइयाँ, विदेशी मुद्रा एवं बहुमूल्य धातुएँ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सेंट्रल डेस्क
मधुबनी/18वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, राजनगर के कमांडेंट श्री कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट श्री अजीत कुमार एवं इंस्पेक्टर श्री सी. लालथनपुईया के नेतृत्व में पुलिस, उत्पाद विभाग एवं औषधि नियंत्रण विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर समवाय मुख्यालय अरहा एवं समवाय पिपराही की संयुक्त टीम ने थाना लदनियां, जिला मधुबनी की पुलिस, औषधि निरीक्षक, मधुबनी तथा उत्पाद विभाग, मधुबनी के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 264/19 के निकट, लदनियां बाजार (भारतीय सीमा क्षेत्र) में संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित/नियंत्रित दवाइयाँ, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा तथा सोना-चाँदी बरामद किया गया।
बरामद सामग्री का विवरण
कोडीन फॉस्फेट एवं अन्य संयोजन युक्त सिरप – 1,005 बोतल
स्पास्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल – 5,376 कैप्सूल
नाइट्राज़ेपाम टैबलेट – 2,400 टैबलेट
भारतीय मुद्रा – ₹4,30,000/-
नेपाली मुद्रा – रु. 4,50,000/-
सोना – 24.940 ग्राम (प्रमाणित मूल्य ₹2,99,280/-)
चाँदी – 1.69 किलोग्राम (प्रमाणित मूल्य ₹1,75,350/-)
और अन्य प्रतिबंधित दवा
कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया—
1. ललित कुमार यादव (47 वर्ष), पिता – महावीर यादव, ग्राम – कटहा, थाना – लदनियां, जिला – मधुबनी (बिहार)।
2. परमजीत मंडल (19 वर्ष), पिता – रामलाल मंडल, जिला – सिरहा, नेपाल।
प्रारंभिक पूछताछ में बरामद सामग्री के अवैध परिवहन एवं तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं। मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई एवं विस्तृत जांच जारी है।
बरामद समस्त सामग्री एवं गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु थाना लदनियां, जिला मधुबनी को सुपुर्द किया जा रहा है।
सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाइयों एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु स्थानीय पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर अभियान संचालित कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान पूरी सतर्कता एवं दृढ़ता के साथ जारी रहेंगे।
प्रचार अधिकारी,

