देश - विदेशनेपालबड़ी खबरेबिहार

18वीं वाहिनी SSB एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध वधशाला का भंडाफोड़10 गाय, 04 बछड़े व 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद 04 आरोपी गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 न्यूज डेस्क 

पटना/मधुबनी/विश्वसनीय सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय पटना के अंतगर्त 18वीं वाहिनी, SSB राजनगर के कमांडेंट  कोजा राम लमरोर, के मार्गदर्शन में  अजीत सिंह, उप कमांडेंट (प्रचालन) की अगुवाई में कंपनी मुख्यालय सह सीमा चौकी लौकहा एवं थाना लौकहा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए- ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार) स्थित अवैध वधशाला पर छापेमारी की गई ।

छापेमारी के दौरान 10 गाय, 04 बछड़े तथा लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया । साथ ही मौके पर चार भारतीय नागरिको को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान निम्नानुसार है—
1. मकसूद, पुत्र राजाउल्ला, आयु 40 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।
2. मोहम्मद शाहिद, पुत्र मोहम्मद हारून, आयु 52 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।
3. मोहम्मद अकबर, पुत्र मोहम्मद वसीम, आयु 15 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।
4. एक अन्य भारतीय व्यक्ति।
कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने हेतु छापेमारी से पूर्व ही प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पूरे क्षेत्र की निगरानी कर ली गई थी।
आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस तथा गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना लौकहा के सुपुर्द कर दिया गया है । मामले में पुलिस द्वारा प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर सतर्क रहते हुए प्रभावी कार्रवाई कर रहा है ।