बांकीपुर विधानसभा से अभिषेक बंटी चुनाव नहीं लड़ेंगे क्या बदलेगी सियासी भाजपा के तस्वीर
पटना/बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने स्वयं घोषणा कर दी है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले की चर्चा कोई अचानक शुरू नहीं हुई। पिछले कई दिनों से अंदरखाने यही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उम्मीदवार को लेकर पुनर्विचार कर रही है। जब संभावित उम्मीदवार ने घर-घर जनसंपर्क शुरू किया, तब भी आम जनता के बीच अपेक्षित उत्साह दिखाई नहीं दिया। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की प्रतिक्रियाओं ने भी पार्टी नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर खींचा।
अब अभिषेक बंटी के चुनाव मैदान से हटने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि बीजेपी इस सीट पर किसी बड़े और अधिक प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतार सकती है। पार्टी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों में व्यापक स्वीकार्यता भी रखता हो।
बांकीपुर की सीट हमेशा से बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित सीटों में रही है। ऐसे में बीजेपी यहां कोई जोखिम लेने के बजाय पूरी रणनीति और राजनीतिक गणित के साथ अपना अगला कदम बढ़ाना चाहती है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि आखिर बीजेपी किस नए चेहरे पर भरोसा जताती है। आने वाले दिनों में बांकीपुर की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

