क्राइमबिहार

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंभू सिंह की रिपोर्ट 

गया/   जिले में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जहाँ एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है।

पीड़ित छात्रा ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।