बिहार के शिक्षक जीबछ कुमार कामत को नेपाल में TFM अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड 2026, काठमांडू में सम्मान समारोह
सेंट्रल डेस्क
मधुबनी/लदनियां प्रखंड के छपकी गाँव के शिक्षक जीबछ कामत को भारत सरकार और नेपाल सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए TFM अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह ऐतिहासिक समारोह 14 जून 2026 को काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित हुआ।
द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स (TFM) परिवार के अनुसार श्री कामत को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण सहभागिता, कर्तव्य निष्ठा और महती योगदान के लिए दिया गया ।
बतादे की उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने के लिए विद्यालय से ढेरों बधाई, शुभकामना साथ ही परिवार की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड पाने के लिए बधाई दी है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश से जुड़े सभी शिक्षकों, नवाचारी साथियों एवं शिक्षा प्रेमियों का हार्दिक स्वागत ।
भारत-नेपाल के संयुक्त मंच पर बिहार के शिक्षक का सम्मानित होना पूरे मिथिलांचल और सीमांचल के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने वाले शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगा।

