बड़ी खबरेदेश - विदेश

तेलंगाना विधानमंडल के प्रतिनिधिमंडल का बिहार विधान परिषद् का दौरा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

 

तेलंगाना विधानमंडल के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक बिहार विधान परिषद् के विस्तारित भवन स्थित सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने की। उक्त बैठक में महत्वपूर्ण विषयों जैसे बिहार विधानमंडल के द्विसदनीय व्यवस्था का अध्ययन, विधान परिषद् की समितियों और शाखा के बारे में जानकारी और माननीय सदस्यों एवं पूर्व माननीयों के वेतन, पेंशन एवं भत्ते के बारे में, पेपर लेस एवं कैशलेस ईलाज आदि की जानकारी दी गई। बिहार विधान परिषद् के नोडल अधिकारी श्री भैरव लाल दास ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। अंत में माननीय उप सभापति महोदय ने सभी आगंतुकों को बिहार विधान परिषद् के दौरे के लिए स‍हृदय धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। तेलंगाना विधान परिषद् के सचिव श्री डा. वी. नरसिम्हा चारयुलू एवं तेलंगाना विधानसभा के सचिव श्री रेंडला तिरूपति ने विधान परिषद् के अध्ययन दौरे पर दी गई जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उक्त बैठक में बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार, उप सचिव श्री नवीन कुामर मिश्र एवं मिथिलेश कुमार झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे। शोध एवं पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार करने में महत्वपपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री आनंद कुमार झा, सुश्री श्वेता शालिनी की समस्त प्रतिनिधिमंडल ने सराहना की।