क्राइमबिहार

हत्या के पीछे अवैध संबंध पैसों की उगाही और प्रतिशोध की कहानी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर सिंह 

बिहार के Naugachhia में ट्रक ड्राइवर हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मामले में मृतक की कथित प्रेमिका काजल कुमारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके पति ब्रजेश कुमार, देवर नीतीश कुमार और एक अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे अवैध संबंध, पैसों की उगाही और प्रतिशोध की कहानी सामने आई है। 15 मई को स्टेशन रोड नया टोला इलाके में सड़क किनारे ट्रक ड्राइवर का लहूलुहान शव मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।