पांच साल में पांच सरकार बनाने वाले एनडीए के सरकार के द्वारा मंत्री, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों के हक, अधिकार और सम्मान को छीनने का कार्य कर रहे हैं : तेजस्वी प्रसाद यादव
राजकुमार यादव
पटना /राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पंचायती राज दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने की, जबकि संचालन श्री जितेंद्र यादव ने की।
बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से मखाना और फूलों का माल देकर श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का अभिनंदन और स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इतनी गर्मी में आप सभी आए और राज्य भर से पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति हुई है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और बधाई। महेंद्र जी के नेतृत्व में पंचायती राज प्रकोष्ठ बढ़िया काम कर रहा है, आप सभी लोग जनहित में आंदोलन और संघर्ष का कार्यक्रम बनाएं और उसे आगे बढ़ाएं।
इन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा आम जनों और जनप्रतिनिधियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है और इसके लिए हमेशा सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की है। बिहार में जनप्रतिनिधियों का ना कोई सम्मान है और ना ही उनकी कोई बातें सुनी जाती है। बिहार में चाहे मंत्री हो, विधायक हो या पंचायती राज के प्रतिनिधि हो उनके अधिकार और सम्मान को कमजोर किया जा रहा है। और अधिकारियों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के सम्मान को कमजोर करने के लिए सरकार के स्तर से बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में सरकार तो है लेकिन दिख नहीं रही है ,क्योंकि पांच सालों में पांच सरकार बन गई है । बिहार में सरकार में स्थिरता नहीं है । सत्ता और स्वार्थ वाले जनता के हित में कोई काम नहीं कर रहे हैं बिहार में जो सरकार बनी है वह तंत्र और मंत्र के सहारे लोकतंत्र को धनतंत्र में बदलकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।
श्री तेजस्वी ने कहा कि बिहार में चुनाव के बाद जिनके नेतृत्व सरकार बनी उनको सत्ता से बेदखल कर दिया गया और इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बीजेपी और भुंजा पार्टी ने बनाने का काम किया। जिस तरह से मुख्यमंत्री का चयन हुआ है उसके कारण भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और नेताओं में बेचैनी है, क्योंकि सत्ता में वह लोग आ गए हैं जो दूसरे दलों से घूमते हुए भाजपा में अपना स्थान बनाएं हैं।
श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में लूट ,भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है सरकार के स्तर से अपराध को रोकने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। और ऐसा लगता है कि बिहार में सरकार जनता और जनता के हित के लिए नहीं बनी है जिस कारण आम लोगों में भय का माहौल है।अधिकारी ,कर्मचारी और नेता भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं। जब सत्ता के इस तरह के कृत्यों के खिलाफ विपक्षी दलों के द्वारा आंदोलन और संघर्ष किया जाता है तो उन्हें ही निशाने पर रखा जाता है। और खास तौर से राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं को सरकार के स्तर से लगातार परेशान किया जा रहा है । राष्ट्रीय जनता दल के संकल्पित कार्यकर्ता और नेता हमेशा जनता के हित में लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता और विचारों पर आधारित आंदोलन की पार्टी है। राष्ट्रीय जनता दल ने मजबूत कार्यक्रमों के साथ जनता के लिए जनहित में जनता के सवाल पर सरकार के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन कर रही है और निरंतर हमारा संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा । राष्ट्रीय जनता दल लालू जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी श्री प्रेम सागर चौधरी, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा , आफताब आलम,उपेंद्र चंद्रवंशी, उमेश कुमार,विनोद यादव, गजेंद्र कुमार, बिंदन यादव,मो मकसूद आलम, शिरंग सिंह , राजा खान, निशानी यादव, सुशील कुमार सहित हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं राजद कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

